सेवा सेतु शिविर में राज्य मंत्री राधा सिंह ने हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी
अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चितरंगी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खंड स्तरीय सेवा सेतु एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तत्परता बरतने की बात कही।

शिविर में स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री लालपति साकेत, जनपद अध्यक्ष सियादुलारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्रधर द्विवेदी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवी बैस, सुषमा सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, आशीषधर द्विवेदी, रमाशंकर पाठक, लालता बैस, सरपंच चितरंगी रानी, उपखंड अधिकारी देवेंद्र द्विवेदी, सीईओ मानसिंह सैयाम, तहसीलदार नागेश्वर पनिका सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।













