बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गांधी-शास्त्री जयंती पर दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा और संवेदना का संदेश

नवप्रवाह समिति में बच्चों को पानी की बोतल, कॉपी और पेन वितरित किए गए

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नवप्रवाह समिति में दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा एवं संवेदना से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पानी की बोतल, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के दीपक दुबे एवं खलीफा पठान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। आयोजकों ने कहा कि सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देने के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है।

कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोनीष खान सहित वरिष्ठ नेता अमित द्विवेदी, पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद रामगोपाल पाल एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष सुदामा साकेत उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और समाज में सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button