बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

व्योमकेश द्विवेदी बने सवर्ण अधिकारी कर्मचारी एवं सामान्य वर्ग उत्थान संगठन के सिंगरौली जिला संयोजक

सिंगरौली: सवर्ण अधिकारी कर्मचारी एवं सामान्य वर्ग उत्थान संगठन (म.प्र.) ने संगठन का विस्तार करते हुए श्री व्योमकेश द्विवेदी को सिंगरौली जिला इकाई का नया जिला संयोजक नियुक्त किया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने 10 सितंबर 2026 को इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया। नवनियुक्त जिला संयोजक व्योमकेश द्विवेदी (पिता- श्री रजनीश कुमार द्विवेदी) सिंगरौली जिले की सरई तहसील के अंतर्गत ग्राम पचौर (पोस्ट- बंधा) के निवासी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन के प्रति श्री द्विवेदी की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास जताया है कि व्योमकेश द्विवेदी पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामान्य वर्ग को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि यह नियुक्ति फिलहाल एक वर्ष (नियुक्ति दिनांक से) के लिए मान्य होगी। एक वर्ष के पश्चात उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी और उसके उपरांत पुनः नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि सिंगरौली जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी सूचनार्थ भेज दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button