बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कंपनी के जहरीले धुएं से धान की फसल और बांस के पेड़ झुलसे

पूर्व विधायक सुभाष वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, अधिकारियों से उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां मंडल अंतर्गत ओडगाड़ी गांव में कंपनी से निकलने वाले केमिकलयुक्त धुएं से किसानों की फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार जहरीले धुएं के प्रभाव से सैकड़ों किसानों की धान की फसल झुलस गई, वहीं बड़ी संख्या में बांस के पेड़ भी प्रभावित हुए हैं। किसानों ने इस नुकसान को लेकर चिंता जताते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर देवसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर फसल एवं पेड़ों को हुए नुकसान की जानकारी ली। पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा करते हुए मामले की जांच कराने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

सुभाष वर्मा ने कहा कि किसानों की फसल को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और नुकसान के आधार पर किसानों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान रंगलाल विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लल्लू बैस, ठाकुर प्रसाद बैस, मोतीलाल कुशवाहा, शिक्षक नोडल अधिकारी तीरथ प्रसाद साकेत, राजेश प्रसाद वर्मा, अनिल, शिवशंकर बैस, ओडगाड़ी सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button