बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

प्रभारी मंत्री के हाथों हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

सिंगरौली। ग्राम पंचायत करदा में आयोजित जन विश्वास शिविर में प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत ग्राम कुदवार निवासी मोतीलाल सिंह, गुलबिया बैगा तथा ग्राम परसोहर निवासी जगत सिंह गौंड एवं श्रीमती जयमनिया केवट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम करदा निवासी वंश बहादुर सिंह एवं शिवनारायण सिंह के आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत ग्राम धौहनी निवासी तेजभान सिंह को उनकी पत्नी अन्ती सिंह की मृत्यु पर ₹4,00,000 तथा ग्राम कुदवार निवासी बिहारी बैगा को उनकी पत्नी लल्ली बैगा की मृत्यु पर ₹2,00,000 की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत ग्राम करदा निवासी चित्रसेन सिंह गौंड को सर्पदंश की घटना में ₹4,00,000 की राहत राशि प्रदान की गई। जन विश्वास शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Author

Related Articles

Back to top button