बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शिवधाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ जीवित्पुत्रिका व्रत का पूजन

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

वैढ़न, । शिवधाम मंदिर वैढ़न में जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) का पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर अपनी संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिर के महाप्रबंधक एवं ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन.पी. मिश्र के सानिध्य में महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा संपन्न की। व्रती महिलाओं ने भगवान का पूजन कर संतान के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की।

पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। मंदिर परिसर में पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button