देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कैंसर मरीजों को राहत देते हुए 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती की है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा निर्धारित की है। इसके बाद संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। कुछ दवाओं के दाम करीब 50 फीसदी या उससे अधिक घटाए गए हैं।

एनपीपीए के मुताबिक, 85 फार्मा कंपनियों ने 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें जारी की हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50 फीसदी से अधिक कम हुए हैं। कुछ दवाओं की कीमतों में अधिकतम 96.45 फीसदी तक की कटौती की गई है। इस फैसले से कैंसर के महंगे इलाज पर होने वाला खर्च कम होने और मरीजों व उनके परिजनों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

नई एमआरपी से अधिक वसूली पर कर सकते हैं शिकायत

निर्धारित निर्देशों के अनुसार, कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगी। यदि किसी मरीज से निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है।

इसके लिए मरीज फार्मा जन समाधान पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं या एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी दवाएं मरीजों को पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Author

Related Articles

Back to top button