मध्य प्रदेशसिंगरौली

गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय एवं ब्लॉकों में ध्वजारोहण, तिरंगे को दी गई सलामी

 

सिंगरौली।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इसी क्रम में जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए। मोरवा ब्लॉक में शेखर सिंह, नवानगर में पंकज पाण्डेय, शासन में देवपति सिंह वैश्य और हिर्रवाह ब्लॉक में देवेंद्र सिंह ने तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया गया। संदेश में महान कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान, नागरिकों के संवैधानिक अधिकार और वर्तमान समय में उन अधिकारों पर हो रहे प्रहार पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा स्थापित गौशालाओं, बढ़ती गोमांस बिक्री, छिंदवाड़ा में सिरप से बच्चों की मौत और इंदौर में जलभराव से 27 नागरिकों की मृत्यु जैसे गंभीर विषयों को भी प्रमुखता दी गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, के.डी. सिंह, रामशिरोमणि शाहवाल, ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, सुरेश दुबे, अमित द्विवेदी, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बी.के. श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button