भैंस को लाठी से पीट-पीट कर तोड़ डाली कमर…

भैंस को लाठी से पीट-पीट कर तोड़ डाली कमर…
पालन करता बास बल्ली से काधे में रख कर ले गए घर…

सीधी सिहावल। ज़िले के बहरी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुटेली के ग्राम अमरहवा में एक भैंस को पीट पीट कर कमर तोड़ने का मामला सामने आया हैं।
बताया गया कि भैंस श्रीमान यादव ग्राम पंचायत खुटेली के ग्राम अमरहवा का रहने वाला है जो भैंस के पालन कर्ता है। उसके दूध को बेच कर वह अपनें मां के साथ अपनी पत्नी और चार बच्चों सहित सात सदस्यों का भरण पोषण करते हुए अपनी जीविका चला रहा था।
घटना 28 अक्टूबर की है वही पर बच्चों के द्वारा भैंस को नदी के किनारे चराया जा रहा था। और बच्चे नदी नहाने में व्यस्त हो गए।
अचानक भैंस चरते चरते मुन्ना सिंह गोड़ के खेत में चलीं गईं और चार से दस पेड़ के आस-पास अरहर की खा गई।
तब मुन्ना सिंह गोड़ आक्रोशित होकर टागी लेकर भैंस को दौड़ाया जब भैंस खाई में गिर गई तों टांगी के बेत और पांसे से क्रूरता पूर्वक जमकर भैंस की पिटाई कर दी जिससे भैंस की कमर टूट गई।
ग्रामीण और बच्चों के द्वारा घर के परिजनों को जानकारी दी गई।
तब परिजनों के द्वारा सिहावल पोल खोल पोस्ट के संवाददाता राजबहोर केवट को दूरभाष के माध्यम से बताया गया। तब संवाददाता द्वारा जब घटना स्थल पर जा कर देखा गया। तों भैंस की हालत चलने लायक नहीं थी।
वहीं मौजूद भैंस के पालन कर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मुन्ना सिंह गोड़ हैं जिसकी रिपोर्ट बहरी थाना में दर्ज कर दी गई है यह घटना दिनांक 28 अक्टूबर की बताई गई।
रात भर भैंस को नदी किनारे पन्नी और त्रिपाल लगाकर लोगों ने उसकी देखभाल की सुबह 29 अक्टूबर को बांस बल्ली के सहारे ग्रामीणों की मदद से भैंस को पालन कर्ता के घर तक पहुंचाया गया। वहीं ग्रामीणों ने अपनी जानकारी मीडिया को साझा करतें बताया।
पालन कर्ता ने बताया कि बहरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर दिए हैं पर अभी तक पुलिस नहीं आई है मुझे उम्मीद है कि बहरी पुलिस के द्वारा मुझे न्याय मिलेगा।
!! सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट !!












