चौथे दिन बरामद हुआ सोन नदी में कूदी महिला का शव…

चौथे दिन बरामद हुआ सोन नदी में कूदी महिला का शव…
सीधी
भंवरसेन सोन पुल से नदी में कूदी महिला का शव भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद किया गया है। महिला की पहचान दुईजी सिंह गोंड पति बंसबहादुर (56) निवासी पोस्ता पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत के रूप में हुई है।
बताते चलें कि बीते चार दिन पहले भंवरसेन की पुलिया से महिला दुईजी सिंह गोंड कूद गई थी। इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। प्रशासन की मदद से तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
क्या बताया चौकी प्रभारी ने
खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि पुलिया के पावा के पास नदी के बीच में उक्त महिला का शव रेस्क्यू टीम को मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के नदी में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।













