तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर हवा में उछलकर स्कॉर्पियो वाहन की छत पर अटका डेढ़ साल का बच्चा 10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में भागती रही स्कार्पियो वाहन…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर हवा में उछलकर स्कॉर्पियो वाहन की छत पर अटका डेढ़ साल का बच्चा 10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में भागती रही स्कार्पियो वाहन…
सीधी: आपने एक कहावत तो सुनी होगी जागो राखी साइयां मार सके ना कोई यह कहावत आज हकीकत साबित हो गई जहां एक सड़क दुर्घटना में फिल्मी अंदाज में एक बच्चा स्कॉर्पियो वाहन की छत पर अटक गया और स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से भागती रही और बच्चा उस वाहन के छत पर बैठा रहा ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया लेकिन वाहन नहीं रुका।
दरअसल यह पूरा मामला कमर्जी और मऊगंज थाना की सीमा का बताया गया जहां सोमवार की रात तकरीबन 7:00 एक घटना निकलकर सामने आई जहां बहेरा डाबर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसकी वजह से बाइक में सवार देवर भाभी और एक डेढ़ साल का बच्चा जख्मी हो गए टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई बाइक में सवार देवर भाभी जमीन पर गिर गए लेकिन डेढ़ साल का बच्चा वहां पर नहीं था लोग सोच की कहानी झाड़ियां में तो नहीं फस गया लेकिन कहानी कुछ और ही निकली टक्कर लगने की वजह से बच्चा हवा में उछल गया और उछलकर स्कॉर्पियो वहां की छत पर अटक गया वाहन काफी तेज गति से भागता रहा और ग्रामीणों ने उसका पीछा 10 किलोमीटर तक किया लेकिन स्कॉर्पियो वाहन चालक वाहन को नहीं रोका और बच्चा छत पर रोता रहा घटना की जानकारी कमर्जी प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुजीत कुमार कड़वे को लगी उनके द्वारा सीधी पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई एवं सीधी जिले की अमिलिया पुलिस कमर्जी पुलिस और चुरहट पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे खागाले गए कि आखिरकार बच्चा कहां चला गया प्रशिक्षु डीएसपी सुजीत कुमार कड़वे के द्वारा रीवा कंट्रोल रूम मऊगंज कंट्रोल रूम को सूचना दी गई की एक बच्चा अभी अचानक गायब हो गया है इसके बाद जानकारी मिली की गुम हुआ बच्चा हनुमान अस्पताल में भर्ती है किसी अज्ञात व्यक्ति ने भर्ती कराकर वहां से रफू चक्कर हो गया मौके पर कमर्जी पुलिस पहुंचकर बच्चों को बरामद किया घायल बच्चे का नाम सूरज साकेत पिता मनीष साकेत उम्र डेढ़ साल निवासी उदयपुर का बताया गया इस हादसे में बच्चे की मां और उसके चाचा को भी चोट लगी जिनका उपचार सीधी जिले के जिला अस्पताल में चल रहा है वही बच्चे को भी चोट आई है जिसका उपचार जारी है वहीं पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
सवाल यह उठना है कि जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और स्कॉर्पियो वाहन की छत पर बच्चा फंसा रहा तो वाहन चालक को मानवता दिखाते हुए बच्चों को बचाना चाहिए था लेकिन स्कॉर्पियो वाहन भागती रही और छत पर बच्चा अटका रहा बच्चे की जान भी जा सकती थी इस तरीके की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वाहन चालक ने सारी हदें पार कर दी और भागता रहा गनीमत रही कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ इसलिए कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है और वह अब सुरक्षित बताया जा रहा है।













