सीधी

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा – अजय सिंह…

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा – अजय सिंह…

खड्डी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला..
बजरंगगढ़ टाईगर को हराकर खड्डी हार्ड हिटर ने दर्ज की जीत..

सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत खड्डी स्टेडियम में केपीएल का फाइनल मुकाबला पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य अतिथि में खेल गया। यहाँ 26 अक्टूबर से चल रहे प्रीमियर लीग के सीजन 7 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज बजरंगढ़ टाईगर और खड्डी हार्ड हिटर टीम के बीच खेला गया जिसमें खड्डी हार्ड हिटर की टीम विजेता रही। इस टूर्नामेंट में उप विजेता बजरंग टाईगर रही।


राहुल भैया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। क्रिकेट बहुत ही रोमांचक खेल है जिसमें हार जीत होती रहती है। हार जीत से परे खिलाड़ी भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है।

इस बेहतरीन और उत्कृष्ट आयोजन के लिए में आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई देता हूं। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं हैं।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह,नीरज शर्मा,भारत सिंह,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह,जगदीश मिश्रा,प्रदीप द्विवेदी,राजेंद्र शुक्ला,जनपद सदस्य उमेश जैसवाल,कमलेन्द्र सिंह डब्बू,विजय सिंह,अभिमन्यु सिंह मिंटू और धीरू सिंह मौरा उपस्थित थे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button