सीधी

नगर अध्यक्ष की मुख्यआतिथ्य में खेला गया एम पी एल का पहला मैच,आठ टीमे आपस में भिड़ेगीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट में…

नगर अध्यक्ष की मुख्यआतिथ्य में खेला गया एम पी एल का पहला मैच,आठ टीमे आपस में भिड़ेगीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट में…

संजय सिंह मझौली सीधी
एम पी एल क्रिकेट लीग मैच का पहला मुकाबला बजरंग फाईटर व इन्डियन ऑयल के बीच नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में खेला गया। टॉस बजरंग फाईटर के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया व निर्धारित 15 ओव्हर में
5 विकेट के नुकशान पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमे सबसे ज्यादा 64 रन प्रकाश ने बनाए वहीं सी एम वैश ने 29 रनों का योगदान दिया जबकि इण्डियन ऑयल की तरफ से राजू ने 2 व विष्णू ने 1 विकेट लिया वहीं 2 खिलाड़ी रन आउट हुए 139 रनों का पीछा करने उतरी इण्डियन ऑयल की टीम धीमी शुरुआत के बाद पूरी तरह बिखर गई व 15 वोव्हर में 5 विकेट पर 118 रन ही बना सकी व 20 रनों से मैच गवां बैठी इण्डियन ऑयल की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन युवराज ने बनाए जबकि देवदाश ने 20 रनो का योगदान दिया।प्रकास को 64 रनों की पारी के लिए आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।

 

आयोजन अमिति के आयोजक प्रसून सिंह द्वारा बताया गया की यह एम पी एल का पहला सीजन है जिसमे क्षेत्र के ही क्रिकेट खेलने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगी जिसमे आठ टीमो को अलग-अलग आयोजकों द्वारा बोली लगाकर खरीदा गया है व अपनी-अपनी टीम बनाई गई है अभी टीमे आपस में एक दूसरे से मैच खेलकर आगे बढ़ेंगी व पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमे फाईनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

 

मंच पर उपस्थित लोंगों में एड.प्रदीप सिंह,एड.वीरेंद्र सिंह,एड.अखिलेश जायसवाल,अमित सिंह प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी,अजय तोमर,सुनील सिंह,प्रवेश गुप्ता,प्रसून सिंह,रवी सिंह,प्रदीप सिंह,धीरज सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button