सिंगरौली

कलेक्टर ने रोजगार मेले में एसआईएस सुरक्षा कम्पनी के 35 चयनित सुरक्षा कर्मियों को सौंपे जॉब लेटर

सिंगरौली। राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले की 40 से अधिक औद्योगिक कंपनियों ने सहभागिता दर्ज कराई, जिसमें कुल 3202 युवाओं का पंजीयन किया गया।रोजगार मेले में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा चयनित 35 सुरक्षा कर्मियों को कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जॉब लेटर सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेले में आई सभी कंपनियां एक सप्ताह के भीतर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने बताया कि युवाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए उनके आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर कंपनियों को गूगल शीट के जरिए भेजे जा रहे हैं। कंपनियां एक सप्ताह में आवेदनों का परीक्षण कर योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी देने की प्रक्रिया पूरी करेंगी।उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के स्किल गैप को चिन्हित कर उसे दूर करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के लगभग 1200 युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।कलेक्टर ने मेले में बनाए गए पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर भी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button