सिंगरौली

युवा संगम रोजगार मेले में 3202 आवेदकों का पंजीयन, एक सप्ताह में मिलेगा जॉब लेटर

सिंगरौली-कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया गया। रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग तथा आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 40 औद्योगिक कंपनियों ने भाग लिया।

मेले में 3202 युवाओं ने पंजीयन कराया। कंपनियां गूगल शीट में दर्ज आवेदनों के आधार पर एक सप्ताह के भीतर योग्य अभ्यर्थियों को जॉब लेटर प्रदान करेंगी।स्वरोजगार योजनाओं के तहत विभिन्न समूहों को 7 करोड़ 80 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अतिथियों ने कहा कि यह मेला युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button