बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित

प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्ष के उपलब्धियो के साथ साथ जिले के उपलब्धियो के बारे में दी जानकारी

सिंगरौली – लोक स्वास्थ्य यात्रिकी मंत्री तथा सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद किया। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय सिंगरौली द्वारा आयोजित की गई इस पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री द्वारा हर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही पत्रकारो के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रभारी मंत्री ने सिंगरौली जिले की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने मीडिया प्रतिनिधियों को वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के लिए किए गए प्रयासों, योजनाओं, उपलब्धियों, उल्लेखनीय नवाचार, अधोसंरचना विकास, सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धि तथा अन्य कार्यों से अवगत कराया। इसके अलावा निवेश की नई नीतियों, गरीब कल्याण मिशन, महिला सशक्तिकरण, कृषक व युवा हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धि तथा भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी ।

पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जिले के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में भी प्रभारी मंत्री का ध्यानाकर्षण कराया तथा अपने सुझाव भी दिए। प्रेस वर्ता के दौरान राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकस विभाग श्रीमती राधा सिंह,सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button