भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

बड़ी खबर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली दो मासूमों की जान

ब्रेकिंग न्यूज़: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली दो मासूमों की जान

नौडिहवा चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरवाडीह के​ गोडगवा गाँव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली दो मासूमों की जान ले ली

​सिंगरौली जिले के
गढवा थाना अंतर्गत नौडिहवा चौकी क्षेत्र के आने वाले ग्राम पंचायत बरवाडीह के गोडगवा गाँव में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
गिट्टी से लोड सोनालिका ट्रैक्टर तेज रफ्तार की चपेट में आने से स्प्लेंडर मोटरसाइकल में बैठे दो किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


​बताया जा रहा है ​मृतक बुद्धिमान पिता रामबाबू उम्र 15 वर्ष,
​मक्कलू पिता सोनई उम्र 14 वर्ष
ट्रैक्टर चालक संत कुमार यादव पिता मुन्ना यादव प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर जयमाला दुबे का बताया जा रहा है।
ट्रैक्टर गिट्टी से पूरी तरह लोड था। चालक की लापरवाही या अनियंत्रित रफ्तार की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो परिवारों के चिराग बुझ गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
​वहीं सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना स्थल पर ही अपराध क्रमांक 00/26 धारा 106 (1) बी.एन.एस. कायम की गई।
घटना समय करीबन 12.30 से 13.00 बजे ग्राम गोड़गवां कमलेश केवट के घर के सामने मेन रोड पर हुई ।
स्थल पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेजा गया शाम होने से सुबर पीएम किया जाएगा।

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button