एनसीएल मुख्यालय में सफाई का करोड़ों का टेंडर लेकिन कॉलोनी में जगह-जगह लगा है गंदगी का अंबार


एनसीएल मुख्यालय में सफाई का करोड़ों का टेंडर लेकिन कॉलोनी में जगह-जगह लगा है गंदगी का अंबार
गंदगी से कॉलोनी में रहने वालों लोगों को सांस लेना हुआ मुश्किल।
सिगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के एनसीएल मुख्यालय से सफाई का टेंडर करोड़ का होता एनसीएल कालोनीयों में जगह जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ गंदगी इतनी है की कालोनी में रह रहें लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा कालोनी में जगह जगह कचड़े के सड़न से दुर्गध आ रही है कालोनी में सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है यही नही उसी गंदगी के बीच एनसीएल के कर्मचारी रह रहें है और एनसीएल के बड़े अधिकारी एनसीएल मुख्यालय में बैठकर अपने चेहते ठेकेदार का बिल पास कर रहें है आखिरकार एनसीएल के अधिकारी सफाई ब्यवस्था का जायजा क्यों नही लेते इतनी गंदगी के बाबजूद कैसे ठेकेदार का हो रहा भुगतान कालोनी के सफाई ब्यवस्था एनसीएल के अधिकारीयों पर सवाल खड़ा कर रहा है













