बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

देशभर में ठंड का प्रकोप तेज: शहडोल में पारा 3°, केदारनाथ-बद्रीनाथ जम गए माइनस 15° तक

भोपाल-उत्तर भारत में बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी तेजी से बढ़ गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है।

मध्य प्रदेश: शहडोल सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में ठंड चरम पर है। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान गिरकर 3 डिग्री दर्ज हुआ, जो सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा, जिससे बर्फीली हवाएं और बढ़ेंगी और पूरे प्रदेश में ठंड और तीखी हो सकती है।

राजस्थान में पारा 4 डिग्री के करीब
राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है।

उत्तराखंड: नदियाँ-झरने जमने लगे
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला जमने लगा है। चमोली और पिथौरागढ़ में पाइपलाइन तक जम गई है।

केदारनाथ: –15°C
बद्रीनाथ: –13°C
कड़ाके की ठंड से कई जगह झरने और नाले ठोस बर्फ में बदल गए हैं।

हरियाणा और बिहार में भी बढ़ रही ठंड
हरियाणा के कई जिलों में पारा 7 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा।
बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। बक्सर 8.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पटना में पारा 12.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

झारखंड: घने कोहरे की चेतावनी
रांची मौसम केंद्र ने 16 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई है, जिससे दृश्यता कम होगी और सड़क-रेल परिवहन प्रभावित हो सकता है।देशभर में पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। दिन में हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन रात में तापमान तेजी से गिर रहा है और कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button