मध्य प्रदेशसिंगरौली
जल संचाय अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ जन संवाद एवं बोरी बंधन का कार्य

सिंगरौली-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बैढ़न अंतर्गत सेक्टर माडा के करामी तथा कर्सुआराजा, में जल संचय अभियान कार्यक्रम अंतर्गत बोरी बंधान कार्य तथा जल संवाद किया गया। तथा आदर्श ग्राम चितरवई कला के बलूहा नाला में बोरी बंधान कार्य किया गया।
कार्य के दौरान जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करामी, के अध्यक्ष संजय राठिया सचिव रामायण प्रसाद शाह,सत्रुहन प्रसाद अमहरा एवं अन्य सदस्य तथा परामर्शदाता सुधा सोनी, रिनू शर्मा ,सविता शाह ,सुरेखा गुप्ता चंद्र रेखा प्रजापति, एमएसडब्ल्यू के साथ माला द्विवेदी पुष्पा चतुर्वेदी अंजली गौतम सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।













