मध्य प्रदेशसिंगरौली

संयुक्त कलेक्ट ने की प्राप्त आवेदन पत्र पर जनसुनवाई

कई आवेदनो का मौके पर ही कराया गया निराकरण

सिंगरौली – कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव ने जन सुनवाई करते हुयें कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका जन सुनवाई के दौरान निराकरण नही किया गया संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर भेजते हुयें आवेदनो का परीक्षण कर समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

जन सुनवाई में ग्राम पंचायत क्षेत्र बिहारा टोला के ग्रामीणो ने अपना आवेदन देते हुये सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की। वही ग्राम पंचायत क्षेत्र चिनगी टोला के ग्रामीणो ने सरपंच के द्वारा तेदुपंत्ता लाभांश की राशि से संतोष बैस के घर से परमसुख बैगा के घर तक पीसी मार्ग निर्माण , देवधारी बैगा के घर के समीप वन भूमि पर हैन्डपम्प उत्खनन तथा लेदहरी पहाड़ में स्थित शिव मंदिर के समीप हैन्ड पम्प का उत्खनन एवं जगधारी बैगा के घर के समीप हैन्डपम्प उत्खनन करने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई मे ग्राम कुम्हिया से आये आवेदको ने ग्राम में विद्युत ट्रन्सफार्मर बदलने हेतु अपना आवेदन दिया। प्रमिला शाह निवासी तियारा में लाडली बहना योजना में नाम जोड़ने हेतु अपना आवेदन दिया। ग्राम कुकराव निवासी आवेदक काशी राम बैस ने अतिथि शिक्षक भर्ती की जॉच कराये जाने हेतु आवेदन दिया।

जनसुनवाई में पहुचे ग्राम गीर निवासी आवेदक रामजी सिंह ने खेत तालाब का सरपंच,सचिव तथा रोजगार सहायक द्वारा फर्जी भुगतान का जॉच कराये जाने हेतु आवेदन दिया। राम उजाले कुशवाहा निवासी ग्राम चिनगी टोला ने निर्मित प्रधानमंत्री सड़क के किनारे से पानी निकासी हेतु नाली निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया। रमेश कुमार शाह निवासी ग्राम कर्सुआ लाल ने भूमि का पट्टा दिलाये जाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। गुलबिया पति हरिनाथ धोबी निवासी ग्राम नगवा ने प्लाट एवं भत्ता दिलाये जाने हेतु अपना आवेदन दिया।

ग्राम कछरा निवासी बच्चू साकेत ने संबल योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया। तथा सीता कुमारी पनिका ग्राम घिनहा गाव ने पति की मृत्यु पश्चात संबल योजना अंतर्गत सहायता राशि दिलाये जाने हेतु अपना आवेदन दिया। जन सुनवाई में पहुची छात्रा तारा साकेत निवासी ग्राम कोरसर कोठार ने पठन पाठन हेतु आर्थिक सहायता उपलंब्ध कराने हेतु अपना आवेदन दिया। जिस पर जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर के द्वारा आवेदनो को संबंधित अधिकारियों को आवेदन का परीक्षण कर निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया। जन सुनवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुश्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button