सीधी

रामपुर नैकिन में बड़ा सड़क हादसा टला,पंचवटी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 यात्री घायल…

रामपुर नैकिन में बड़ा सड़क हादसा टला,पंचवटी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 यात्री घायल…

सीधी पोल खोल पोस्ट

जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरांव चौकी के ग्राम पटना के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रामपुर नैकिन से रामनगर की ओर जा रही पंचवटी यात्री बस क्रमांक एमपी 19 पी 0024 की सामने से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

हादसे के समय बस में कुल 41 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना स्थल पर सड़क काफी सकरी है, जिस कारण बस और ट्रक एक-दूसरे को साइड देने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे और टक्कर हो गई। हादसे में बस का सामने का कांच पूरी तरह टूट गया, वहीं साइड ग्लास और अन्य हिस्सों में भी टूट-फूट और गहरे खरोंच के निशान देखे गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही पिपराव चौकी प्रहरी शेषमणि मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया और यातायात को सुचारू कराया।
चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित भेज दिया गया है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button