उतर प्रदेशदेश विदेश

एनटीपीसी सिंगरौली में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

शक्तिनगर,सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित व्यवसाय उत्कृष्टता मूल्यांकन 2025 के दौरान कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (ष्टस्क्र) के अंतर्गत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इस अवसर पर मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

स्थानीय युवाओं को स्वरोज़गार और कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस मोबाइल रिपेयरिंग वर्कशॉप में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान उपयोग के लिए प्रशिक्षण किट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।इस अवसर पर सीएसआर के अंतर्गत फीटर एवं इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही भारतीय दिव्यांग टीम के सदस्य श्री चंदन कुमार को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा गठित क्वालिटी सर्कल समूह ने अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान, सामूहिक सहभागिता और निरंतर सुधार के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।व्यवसाय उत्कृष्टता मूल्यांकन के लिए उपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं ने इन सीएसआर गतिविधियों की सराहना करते हुए इन्हें सामाजिक उत्थान, कौशल विकास और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।एनटीपीसी सिंगरौली ने भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Author

Related Articles

Back to top button