मध्य प्रदेशसिंगरौली

24 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

 

सिंगरौली। थाना सरई पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को बालिका के लापता होने की रिपोर्ट थाना सरई में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका बस के माध्यम से बैढ़न की ओर गई है।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बैढ़न बस स्टैंड से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा और अपहृत नाबालिगों की शीघ्र बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button