सीधी

SIR 2026 प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे आपत्तियो की प्रक्रिया 23 से प्रारंभ पर चर्चा…

SIR 2026 प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे आपत्तियो की प्रक्रिया 23 से प्रारंभ पर चर्चा…

सीधी सिंहावल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 23/12/2025 के संबंध में बैठक का आयोजन आज दिनांक 24/12/2025 को उपखंड कार्यालय सिहावल में आयोजित करतें हुएं विधिपूर्वक जानकारी उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक के द्वारा दी गई।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकरण अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष विधानसभा 78 सिंहावल के द्वारा एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस प्रकार रहीं।

विमलेश रावत भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सिहावल, अवधेश चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी, राज नारायण पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, निसार आलम बी. एस.पी.एव रमेश सिंह परिहार BSCP पार्टी के प्रतिनिधियों के समक्ष संपन्न की गई।

उपरोक्त प्रतिनिधियों की निर्वाचन नामावली के प्रारूप प्रकाशन प्रत्येक मतदान केंद्रों पर BLO के द्वारा दिनांक 23.12.2025 को किया जाकर दाबा आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं मतदाता सूची तथाASDR सूची का निरीक्षण अवलोकन कर सकते हैं।

जिसका नाम इस प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है CBO की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। देखा जा सकता है कि DS में भी चस्पा है।

दाबा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 22.1.2026 तक नियत की गई है। जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो दिनांक 1.1.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तो आवश्यक दस्तावेज के साथ फार्म 6 जमा कर सकते हैं।

इसी तरह मृतक/बाहरी प्रविष्टि हेतु फ़ार्म 7 जमा कर नाम हटवा सकेंगे।

किसी भी प्रकार के सुधार हेतु फॉर्म 08 से अपना आवेदन BLO अथवा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में भी दिनांक 23.12.2025 से 22.01.2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है।

यह पूरी जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक दलों के BLA से उक्त कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा गया, और सभी राजनीतिक दलों से सहयोग प्रदान करने को आवाह्न किया जाकर आज की बैठक को समाप्त की गई।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button