“रीति, नीति, परमार्थ और दया—इन सभी गुणों का समन्वय अटल जी के व्यक्तित्व में दिखाई देता है- विश्वामित्र पाठक…

सुशासन सम्मेलन में अटल के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प…
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रकवि श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में सिहावल विधानसभा अंतर्गत अमिलिया के जनार्दन पैलेस में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के अध्यक्षता में सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
“रीति, नीति, परमार्थ और दया—इन सभी गुणों का समन्वय अटल जी के व्यक्तित्व में दिखाई देता है- विश्वामित्र पाठक…
इस अवसर पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रीति, नीति, परमार्थ और दया—इन सभी गुणों का समन्वय अटल जी के व्यक्तित्व में दिखाई देता है। वे राष्ट्र की चेतना थे, जिन्होंने देश और विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया।” उन्होंने बताया कि “अटल जी के विचारों पर कार्य करना ही सच्चा सुशासन है। उन्होंने हिंदी भाषा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई और बेहतर शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।”अटल जी छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी राजनीति से जुड़े रहे। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। राजनीति विज्ञान और विधि के विद्यार्थी रहते हुए ही उनकी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों में गहरी रुचि विकसित हुई, जिसे उन्होंने आगे चलकर विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्ध किया। उन्होंने बताया कि अटल जी ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और 1951 में भारतीय जनसंघ से जुड़ने के बाद पत्रकारिता छोड़ दी। वे एक संवेदनशील कवि भी थे, जिनकी रचनाओं को व्यापक सराहना मिली।
अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का प्रतीक- देव कुमार सिंह चौहान
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का प्रतीक रहा है। अटल जी के लिए सुशासन केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि आज के समय में अटल जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं, जब पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएं अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और सुशासन की भावना को अपनाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई जाएगी।
सम्मेलन में विशेष रूप जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान सिंह चौहान,के के तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, श्रीमती उषा गोपाल पटेल,जिला महामंत्री जिला कार्यक्रम जिला संयोजक अनिल पांडे, जिला मंत्री गजराज सिंह, कपूर चंद साहू, कार्यालय मंत्री पुनीत पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडे, शिव कुमारी जैसवाल, सिद्धार्थ गौतम, विमलेश रावत,अशोक शुक्ला, मुनिराज विश्वकर्मा, कमल सिंह परिहार, चंद्रशेखर शुक्ला, कमलेश मिश्रा, घनश्याम दास गुप्ता, बैकुंठ सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, दिलीप सोनी, पुष्पेंद्र मिश्रा, रोहित सिंह चौहान, अनिल पांडे, अनिल गुप्ता, रमेश यादव, दददी साहू, गोपाल द्विवेदी, सरपंच अमिलिया राकेश उपाध्याय, गोपाल द्विवेदी, भोले सिंह चंदेल, संतोष कुमार शुक्ला, विष्णु सिंह प्रधान,राजकुमार नेटी, सुधाकर द्विवेदी, विक्रमादित्य मिश्रा कृष्णा तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













