वन क्षेत्र में बोल्डर परिवहन करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा…

वन क्षेत्र में बोल्डर परिवहन करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा…
संजय सिंह मझौली सीधी
वन परिक्षेत्र मझौली अंतर्गत बीट मझौली महान नदी के पूर्व राजस्व ग्राम चोरबा के बगल में (चोरवा पहाड़ी)वन सीमा से पत्थर(बोल्डर)का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को वन कर्मियों द्वारा पकड़ कर परिक्षेत्र कार्यालय मझौली में लाकर खड़ा किया गया है जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त वन सीमा में लंबे समय से पत्थर (बोल्डर) एवं रेत का कारोबार किया जा रहा था। घटना दिनांक 31 दिसंबर की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मझौली सतीश चंद्र मिश्रा को सूत्रों से मिली जिस पर उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सायं समय पर परिक्षेत्र अधिकारी अपने अमला के साथ मौके पर पहुंचे जहां बिना नंबर का DI 35 सोनालिका कंपनी का नीला कलर का ट्रैक्टर बोल्डर लोड कर परिवहन करते पाया गया जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन कर्मियों के सहयोग से परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया है जहां आगे की कार्यवाही जारी है।
इनका कहना
मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैं अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचा जहां चोरवा पहाड़ी वन सीमा से एक ट्रैक्टर में बोल्डर लोड किया जा रहा था जिसे पकड़कर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सतीश चंद्र मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी मझौली













