एनसीएल जयंत परियोजना में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न, जयंत टीम विजेता

सिंगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत परियोजना में शनिवार को अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन हुआ। 12 से 17 जनवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजनाओं और इकाइयों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कुल 19 रोमांचक मैच खेले गए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी ने विजेता टीम जयंत को बधाई दी और सभी कर्मचारियों को खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेकर मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कंपनी स्तरीय जेसीसी सदस्य, सीएमओआई प्रतिनिधि, विभागाध्यक्षगण और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।सेमीफाइनल में जयंत और ब्लॉक-बी तथा निगाही और सीडबल्यूएस की टीमें भिड़ीं। फाइनल में जयंत ने सीडबल्यूएस को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में तौसीफ अहमद (जयंत) को बेस्ट गोलकीपर और तुला राम मुरमू (सीडबल्यूएस) को बेस्ट प्लेयर चुना गया। एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मचारियों के मनोबल और विकास के लिए ऐसे खेल आयोजन किए जाते हैं।













