बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

आदि शक्ति बूढ़ी माई मंदिर में देवी जागरण का हुआ आयोजन भक्तों ने जमकर लगाए ठुमके

पोल खोल सिंगरौली / सिंगरौली जिले के मोरवा वार्ड क्रमांक 5 आदिशक्ति बूढ़ी माई मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भब्य जागरण का आयोजन हुआ मंदिर समिति के द्वारा बाहर से बुलाए गए कलाकार उजाला विश्वकर्मा एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा सुंदर देवी भजनों के साथ शानदार जागरण किया गया

मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं मंदिर समिति के सभी सदस्यों के द्वारा मंदिर परिसर में हजारों लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी साथ ही आए हुए कलाकारों का मंदिर समिति एवं आए हुए अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया तत्पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं अन्य समिति सदस्यों के द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का भी सम्मान किया गया

जागरण में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित होकर सुंदर भजनों का आनंद लेते नजर आए यही नहीं बल्कि सुंदर भजनों के साथ वहां पर मौजूद भक्त एवं अन्य वरिष्ठ अतिथि भक्त उजाला विश्वकर्मा के भजनों पर तालियों की गड़बड़ाहट एवं ठुमके लगाकर आनंदित दिखे इस जागरण में पहुंचे वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद शेखर सिंह एवं वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्यामा देवी चंद्रिका वर्मा तथा राजेश सिंह मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के साथ साथ मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने भजनों पर ठुमके लगाने से अपने आप को नहीं रोक पाए सभी ने जमकर ठुमके लगाए ,

इस दृश्य को देखकर वहां पर मौजूद अन्य भक्तों ने भी अपने ही जगह पर झूम झूम कर आनंदित नजर आए कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मोरवा पुलिस मौजूद रही आज 30 सितंबर को गरबा डांडिया का आयोजन किया गया है एवं 1 अक्टूबर को 108 कन्या भोजन के साथ भब्य भंडारे का आयोजन के पश्चात रात्रि में पुनः गरबा डांडिया का आयोजन किया जाएगा 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया जाएगा

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button