ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड 10वीं–12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, नया टाइम टेबल जारी

भोपाल।मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सत्र 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों से कुछ प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। यह बदलाव लाखों विद्यार्थियों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

बोर्ड द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं अब पहले तय तारीखों पर नहीं होंगी। हालांकि, परीक्षा का समय पहले जैसा ही रखा गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा में बदलाव

हाईस्कूल परीक्षा में हिन्दी विषय की तारीख बदली गई है।
पहले यह परीक्षा 11 फरवरी 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) कर दिया गया है।

12वीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित तिथियां

हायर सेकेंडरी में तीन विषयों की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है—

उर्दू और मराठी:
पहले 9 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा अब 6 मार्च 2026 को होगी।

हिन्दी:
पहले 7 फरवरी 2026 को तय यह परीक्षा अब 7 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।

समय और श्रेणियों पर भी लागू होगा बदलाव

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित टाइम टेबल नियमित, प्राइवेट (स्वाध्यायी) और दिव्यांग छात्रों (दृष्टिहीन, मूकबधिर आदि) पर समान रूप से लागू रहेगा। वहीं डीपीएसई परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मंडल ने सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संशोधित टाइम टेबल को अवश्य देखें।

Author

Related Articles

Back to top button