ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरीवा

रीवा–मुंबई स्पेशल ट्रेन को बड़ी राहत, अब फरवरी अंत तक जारी रहेगी सेवा

जबलपुर। रीवा से मुंबई (सीएसएमटी) के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रीवा–मुंबई–रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन फरवरी 2026 के अंत तक संचालित की जाएगी।

रेलवे के नए आदेश के अनुसार, पहले यह ट्रेन केवल 16 जनवरी 2026 तक चलनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर रीवा से 26 फरवरी तक और मुंबई से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को 7-7 अतिरिक्त फेरों का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

समय-सारणी

गाड़ी संख्या 02187 (रीवा से मुंबई)
हर गुरुवार दोपहर 3:50 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी, रात 11:20 बजे इटारसी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई (सीएसएमटी) पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02188 (मुंबई से रीवा)
हर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे मुंबई से रवाना होगी, रात 1:15 बजे इटारसी पहुंचेगी और शनिवार सुबह 9:45 बजे रीवा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और दादर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के इस फैसले से विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों व व्यावसायिक यात्राओं के दौरान बढ़ी भीड़ को भी बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा।

Author

Related Articles

Back to top button