देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण पर सियासी तूफान, प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला

वाराणसी। काशी की आत्मा कहे जाने वाले मणिकर्णिका घाट पर चल रहे ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे शहरी विकास नहीं, बल्कि “गंभीर पाप” बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट सदियों से काशी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रहा है, ऐसे में यहां बुलडोजर चलाना इतिहास और आस्था पर सीधा प्रहार है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विकास के नाम पर काशी की आत्मा को बाजार में बदला जा रहा है और प्राचीन मंदिरों व सांस्कृतिक धरोहरों को व्यावसायिक हितों के लिए हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि काशी की पहचान को मिटाने वाली इन योजनाओं पर तत्काल रोक लगे।

वहीं प्रशासन का कहना है कि मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, स्थानीय संतों और नागरिकों में भी इस परियोजना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button