मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

सिंगरौली- चितरंगी थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2026 को हुई सामूहिक बलात्कार की घटना में पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

घटना के अनुसार, फरियादिया ने 15 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 14 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे गाँव की किराना दुकान से हल्दी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रामचरीत्र के खेत के पास आरोपी समन सिंह गोड (22 वर्ष) और श्रीराम सिंह गोड (20 वर्ष) ने उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

सूचना प्राप्त होने के महज तीन घंटे के भीतर आरोपी समन सिंह गोड और श्रीराम सिंह गोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।अभियान में निरीक्षक सुधेश तिवारी, मउनि उमेश तिवारी, सउनि शोभागवती सिंह, सउनि सतीष दीक्षित, प्रआर कैलाश सिंह, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, अमलेश सिंह और सचिन शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से अपराध के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता और तत्परता का संदेश दिया।

Author

Related Articles

Back to top button