मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 ग्राम जुवाड़ी में पोखर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा

सिंगरौली। वार्ड-36, ग्राम जुवाड़ी बस्ती में पहले कोई जलाशय, पोखर या तालाब नहीं था। ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवश्यकता को देखते हुए पार्षद मद से नगर पालिक निगम सिंगरौली के माध्यम से बीते माह नव निर्मित पोखर खुदाई का कार्य कराया गया था। हालांकि, प्रारंभिक निर्माण के समय इसका सौंदर्यीकरण नहीं किया गया।

इसको ध्यान में रखते हुए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने नगर पालिक निगम से एनओसी प्राप्त कर एनटीपीसी विंध्यनगर सीएसआर विभाग में पत्राचार कर सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए प्रस्तावित किया। इसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन अधिकारियों और ग्रामवासियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के परिणामस्वरूप पोखर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई और ₹81,10,141.88 की स्वीकृति के साथ टेंडर जारी कर दिया गया है।

पार्षद के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बहुत ही जल्द पोखर तालाब का सौंदर्यीकरण और कायाकल्प कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने इस पहल के लिए एनटीपीसी प्रबंधन विंध्यनगर का ग्रामवासियों और पार्षद की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया।
यह परियोजना ग्रामवासियों के लिए न केवल जल संरक्षण और पर्यावरणीय सुधार का साधन बनेगी, बल्कि बस्ती के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Author

Related Articles

Back to top button