मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में परिवहन विभाग का सघन अभियान

ओवरलोड वाहन जप्त और लाखों का राजस्व संग्रह

सिंगरौली। जिला कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश और आरटीओ के निर्देश पर आज परिवहन विभाग ने जिले में सघन जाँच और प्रवर्तन अभियान चलाया। तीनगुड़ी चौकी पर कार्रवाई करते हुए एक बिना परमिट मालवाहक वाहन और रेत से भरे दो ओवरलोड वाहन जप्त किए गए। इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में कई वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। बंधा, पचौर, उज्जैनी और झींगुर्दा क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद बिना तिरपाल या हृत्रञ्ज मानकों का उल्लंघन करने वाले रेत, गिट्टी, मिट्टी और कोयला ढोने वाले वाहनों पर विशेष सख्ती बरती गई।

विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान वाहनों के पीयूसी, बीमा और अन्य दस्तावेजों की भी गहन जाँच की गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से लगभग ₹7,54,000/- का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया।

विभाग ने चेतावनी दी कि कार्रवाई में बाधा डालने या सहयोग न करने पर वाहनस्वामी और चालक के खिलाफ बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।प्रशासन का संदेश स्पष्ट है—समझौता नहीं, नियमों का सख्त पालन अनिवार्य है। अभियान से यह साबित होता है कि परिवहन विभाग जिले में सुरक्षित, अनुशासित और नियमबद्ध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय और सतर्क है।

Author

Related Articles

Back to top button