आदित्य बिड़ला फैशन ‘लिलन क्लब का बैढ़न में भव्य शुभारंभ

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के ताली क्षेत्र में आदित्य बिड़ला फैशन के प्रतिष्ठान ‘लिलन क्लबÓ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस नवीन शो-रूम का शुभारंभ गौरव अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लिलन क्लब की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल बताते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में न केवल फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महापौर रानी अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए। लिलन क्लब के शुभारंभ से बैढ़न एवं आसपास के क्षेत्र में फैशन से जुड़े आधुनिक ब्रांड्स की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे स्थानीय ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता और क्षेत्र के विकास की कामना की।













