आनंद मेला 2025-26: वनिता समाज ने मनाया सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव

शक्तिनगर। वनिता समाज, शक्तिनगर के तत्वावधान में एनटीपीसी सिंगरौली के केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय ‘आनंद मेला 2025-26 का 18 जनवरी को सफल और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। मेले में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने परिवार सहित भाग लिया और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मनोरंजन का आनंद लिया।
मेले का शुभारंभ 17 जनवरी को सायं 5 बजे मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा नायक के नेतृत्व में आयोजित इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति, लोक-परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। थीम कला-कथा के माध्यम से कला, लोककथा और सांस्कृतिक कथानकों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।मेले में बच्चों के लिए झूले और गेम्स, युवाओं और बड़ों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन, घरेलू सामग्री और हस्तशिल्प स्टॉल लगाए गए। ष्टस्क्र पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।समापन दिवस पर लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वर्ण और रजत सिक्कों सहित कई पुरस्कार वितरित किए गए।वनिता समाज ने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर बनाने का संकल्प जताया।













