सीधी
घने कोहरे में पलटी स्कूल वैन: छात्रा घायल…

घने कोहरे में पलटी स्कूल वैन: छात्रा घायल…
सीधी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कुचवाही अंचल में कल सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक स्कूली वैन के पलट जाने से कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। स्कूल वैन के पलटने की जानकारी मिलते ही स्कूल संचालक घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने की बजाय भाग खड़ा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह स्कूली बच्चों को लेकर गैलेक्सी पब्लिक स्कूल कुचवाही की वैन आ रही थी। घने कोहरे के चलते स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत ये रही कि छात्र-छात्राओं को बाहरी तौर पर ज्यादा चोंटे नहीं आईं लेकिन कुछ छात्र-छात्राओं को अंदरूनी चोंट की वजह से दिक्कतें थीं। छात्र-छात्राओं को उपचार कराने की वजाय उन्हें स्कूल में ही छिपाकर रखा गया। ये जानकारी फैलते ही लोगों में आक्रोश देखा गया।













