मध्य प्रदेशसिंगरौली

भागीरथपुरा हादसे व मनरेगा संशोधन के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास

सिंगरौली।इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से दर्जनों लोगों की मौत और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए बदलावों के विरोध में सिंगरौली कांग्रेस कमेटी की ओर से एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उपवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह के संयुक्त आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी कविता पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदौर की घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही मनरेगा कानून में किए गए परिवर्तनों को मजदूर और गरीब विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। उपवास धरने को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी कविता पांडे ने कहा कि स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इंदौर की घटना ने शासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है।

वहीं मनरेगा में बदलाव से ग्रामीण रोजगार और गरीबों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और मनरेगा संशोधन वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।उपवास कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button