बिलौजी के पास छात्रों में मारपीट, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौजी के पास शुक्रवार को छात्रों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन लड़कों ने एक सरस्वती स्कूल के छात्र के साथ मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग भी उसी सरस्वती स्कूल का छात्र है।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि सुरेश यादव नामक लड़के के साथ आनंद राज शाह व अन्य के द्वारा सेंट जोसेफ चौराहे पर मारपीट किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता ने भी पुलिस को बयान देते हुए कहा है कि वह अपने बेटे के व्यवहार से परेशान हैं और उसे सुधार की आवश्यकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा अन्य संलिप्त छात्रों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।













