एनटीपीसी सिंगरौली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

सिंगरौली।एनटीपीसी सिंगरौली में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन शक्तिनगर टाउनशिप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में किया गया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संदीप नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वनिता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक भी मौजूद रहीं। दोनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संदीप नायक ने कहा कि नेताजी का जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से नेताजी का योगदान देश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा और उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारियों के परिजन तथा यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के विचारों को स्मरण करते हुए देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को दोहराया।













