सीधी

सीधी: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन, डीएसपी बोले—जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई…

सीधी: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन, डीएसपी बोले—जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई...

सीधी जिले में जातिगत टिप्पणियों को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को एक बार फिर गरमा गया, जब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नेताओं ने प्रशासन के सामने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग की। आज गुरुवार के दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे की अगुवाई में एडवोकेट रोहित मिश्रा सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और आपत्तिजनक बयान देने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई जातिगत और अभद्र टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रही हैं, जिससे सामाजिक समरसता को ठेस पहुंच रही है। पंडित राकेश दुबे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा और यह आंदोलन आगे चलकर उग्र रूप भी ले सकता है।

 

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से शुरू हुआ था। पहले संतोष वर्मा की एक टिप्पणी सामने आई, जिसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हुईं। इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के समर्थन वाले बयान ने मामले को और तूल दे दिया। शुक्रवार शाम एडवोकेट रोहित मिश्रा ने इसे जातिगत द्वेष फैलाने वाला बताते हुए विरोध दर्ज कराया। वहीं शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे वीरेंद्र सिंह बघेल की कथित आपत्तिजनक पोस्ट ने विवाद को और भड़का दिया, जिसमें ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक दावा किया गया था।

 

इसी कड़ी में आज गुरुवार को समाज के नेताओं ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और ठोस कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं।

 

इस पूरे मामले पर डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के साथ जो स्क्रीनशॉट दिए गए हैं, उनमें वीरेंद्र सिंह द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग का उल्लेख है। मामले की जांच की जाएगी और जांच के उपरांत कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button