मध्य प्रदेशसिंगरौली

मदरसा दारूल उलूम कादिरिया फैजाने मखदूम अशरफ में वाटर कूलर भेंट

सिंगरौली। मदरसा दारूल उलूम कादिरिया फैजाने मखदूम अशरफ, हिरवाह सिंगरौली में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। इस अवसर पर हज्जीन शमा भारती द्वारा मदरसे में अध्ययनरत बच्चों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया।

आगामी रमज़ान माह और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सहयोग प्रदान किया गया। वाटर कूलर लगने से मदरसे के विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में मदरसा संचालक अशरफ अली अंसारी, मौलाना इकबाल अहमद मिस्बाही, कारी ईसराफील मिस्बाही, हाफिज अब्दुल रशीद, मास्टर अनवर, राजू खान, मोहम्मद फिरोज खान, हैदर अली, इमाम बुखारी, डॉ. मुर्तुजा गुलाब मुर्तुजा सहित रोशन खातून, शकीला बानो एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मदरसा प्रशासन एवं उपस्थित जनों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए हज्जीन शमा भारती के प्रति आभार व्यक्त किया। वाटर कूलर मिलने से बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

Author

Related Articles

Back to top button