पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में मंगलवार 3 फरवरी 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक शीतला यादव, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं को समझा गया और संबंधित मामलों में शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। सिंगरौली पुलिस जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।













