मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 जुवाड़ी बस्ती में बिजली सुधार कार्य शुरू, यात्री प्रतीक्षालय का भी निर्माण

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत जुवाड़ी बस्ती में लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बस्ती के विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार काफी समय से जर्जर अवस्था में थे और घरों के ऊपर लटक रहे थे, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसके साथ ही बार-बार तार जलने की समस्या से स्थानीय रहवासी परेशान थे।

स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थलों पर नए बिजली खंभे लगाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है। इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि लोगों को संभावित दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।इसके साथ ही जयनगर मोड़ पर आमजन की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई है।

यह प्रतीक्षालय बरसात और धूप के दौरान यात्रियों एवं राहगीरों को ठहरने और विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा।इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने बिजली सुधार एवं यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है।

Author

Related Articles

Back to top button