चितरंगी के खटाई में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित, संघ के शताब्दी वर्ष पर दिखा जनउत्साह

सिंगरौली। चितरंगी मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत खटाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने संघ शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है और संगठित होकर ही सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि अधिकार भी है। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनसे ग्रामीणों में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान देश-धर्म के प्रति समर्पण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।













