मध्य प्रदेशसिंगरौली

कृषि रथ यात्रा एवं संकल्प से समाधान शिविर संपन्न, खोखवा बना आदर्श ग्राम की ओर अग्रसर

सिंगरौली। ग्राम पंचायत खोखवा में कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ यात्रा एवं संकल्प से समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच फुलकुवार, सचिव मंगलेश्वर देव पांडे, रोजगार सहायक महेश राम यादव, कृषि विभाग अधिकारी अरुण कुमार परस्ते, ग्रामसेवक अनूप कुमार द्विवेदी, कृषि सखी सोनकली देवी, उद्यानिकी विभाग से साकेत कुड़ैनिया, पूर्व जनपद सदस्य रामलखन सिंह सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह, सचिव राममिलन सिंह, कोषाध्यक्ष बुद्धिमान सिंह एवं बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खोखवा में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा इन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष का वातावरण रहा।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली द्वारा ग्राम खोखवा को आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की गतिविधियाँ विभागीय समन्वय से नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएम एफएमई) की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के तहत 35 प्रतिशत तक अनुदान एवं 3 प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध है। इससे युवाओं व छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button