NPCIआधिकारिक साइट से पैसों के गलत ट्रांसफर होने पर वापस पैसे पाने के तरिके

खोए पैसे पाने के लिए अपनाए गूगल पर NPCI लिखकर सर्च करें ,निचे दिए हुए इन चरणों का पालन करें-
भोपाल, आधुनिक समय में स्मार्ट फोन जनजीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चूका है आज हम अपने सभी कार्य को स्मार्ट फोन के जरिए आसानी से और कम समय में पुरे कर लेते है इसी तरह हम अपने पैसे से संबंधित कई कार्य भी फोन द्वारा ही करते है
अक्सर जल्दबाजी में गलत बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन फिर आपको समझ नहीं आता कि पैसे वापस कैसे मिलेंगे? अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स में बताएंगे कि कैसे आपका पैसा वापस किया जा सकता है।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कई बार जल्दबाजी में पैसे गलत खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं तो टेंशन शुरू हो जाती है। कई लोग गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के बाद जानकारी के अभाव में यह नहीं जानते कि पैसे वापस कैसे पाएं। मेरे मन में सवाल चलने लगते हैं जैसे कि हम उस व्यक्ति को जानते तक नहीं हैं जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, तो कोई हमारे पैसे क्यों लौटाएगा?
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देंगे, इन टिप्स को फॉलो करके आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं। पैसा वापस पाने का तरीका बहुत आसान है, बस नीचे बताए गए स्टेप्स पर ध्यान दें।
इन चरणों का पालन करें-
सबसे पहले आपको गूगल पर NPCI लिखकर सर्च करना होगा, सर्च रिजल्ट सामने आने के बाद पहले लिंक पर क्लिक करें। एनपीसीआई की आधिकारिक साइट खुलने के बाद आपको बायीं ओर ऊपर की ओर तीन डॉट मेनू पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप थ्री डॉट मेन्यू आइकन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कई विकल्प खुल जाएंगे, आपको सबसे नीचे Get in Touch सेक्शन में जाना है। इस सेक्शन में आपको UPI कंप्लेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UPI कंप्लेंट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको ट्रांजैक्शन विकल्प पर जाना होगा, इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे। – स्क्रीन पर पूछे गए सभी जरूरी सवालों के जवाब देने के बाद सबमिट करें।
यूपीआई शिकायत करने के बाद कुछ ही घंटों में आपका पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा। इस तरह आप भारत सरकार की इस आधिकारिक साइट की मदद से गलत खाते में ट्रांसफर हुआ पैसा वापस पा सकते हैं।