देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बुर्का पहनने के विवाद में पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या, आंगन में दफनाए शव

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक व्यक्ति ने पत्नी के बुर्का न पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने तीनों शवों को घर के आंगन में शौचालय के लिए खोदे गए करीब 9 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर ऊपर से ईंटों का फर्श भी बनवा दिया।

आरोपी फारुख शादी-ब्याह में खाना बनाने का काम करता था और पत्नी ताहिरा (32) व पांच बच्चों के साथ अलग मकान में रह रहा था। बीते छह-सात दिनों से ताहिरा और उसकी बेटियां आफरीन (14) व सहरीन (7) लापता थीं। फारुख के पिता दाउद को बेटे की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर जब आंगन की खुदाई कराई गई तो तीनों शव बरामद हुए। मौके पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि बुर्का पहनने को लेकर पति-पत्नी में लगातार विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से गांव में सनसनी और गहरा आक्रोश है।

Author

Related Articles

Back to top button