गणा मिष्ठान भंडार का हुआ भव्य शुभारंभ
राज्य मंत्री राधा सिंह एवं विधायक रामनिवास शाह ने किया उद्घाटन

सिंगरौली -जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित अग्रहरि प्लाज़ा में गणा मिष्ठान भंडार (गणा स्वीट्स) का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, भाजपा नेता नरेश शाह, वार्ड नंबर 40 पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गणा मिष्ठान भंडार क्षेत्रवासियों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट मिठाइयाँ उपलब्ध कराएगा।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शुभारंभ से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने मिठाइयों का स्वाद चखा और गणा स्वीट्स की गुणवत्ता की सराहना की।













